पौधे रोपें वृक्ष बनायें

 पौधे रोपें वृक्ष बनायें


थोड़ा ये भी लक्ष्य बनायें खुद को इतना दक्ष बनायें 

थोड़ा ही सही, वक़्त निकाले पौधे रोपें वृक्ष बनायें।


रोप के ही ना भूल जायें सुरक्षा का भी फर्ज निभायें 

वक़्त वक़्त पे देवें पानी पौधे रोपें वृक्ष बनायें।


खाली भूमि को हरी बनायें दूसरों तक संदेश पहुचायें प्रेरित करें, 

औरों को भी जोड़ें पौधे रोपें वृक्ष बनायें।


ऑक्सिजन पायें, साँसे पायें पानी बरसे, 

जीवन पायें सब-कुछ वृक्षों पे निर्भर है पौधे रोपें वृक्ष बनायें।


-श्री ओमप्रकाश चोरमा जी 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

traffic rules and signs

पूजन सामाग्री